फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तैनात होंगी महिला होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक विद्यालय में दो महिला होमगार्ड तैनात की जाएगी। यही नहीं विद्यालय के सभी स्टाफ और छात्राओं का परिचय पत्र बनाया जाएगा। जिसे उन्हें अनिवार्य रूप से गले में पहनना होगा। बालिकाओं संग अपराध की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा की स्थिति सुधारने एवं बालिकाओं को गुणवत्तापरक प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी एक है। सर्वशिक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े उन विकास खंडों में ये विद्यालय खोले गए हैं जहां पर वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार महिलाओं की साक्षरता दर कम थी। बालिकाओं का आवासीय विद्यालय होने के कारण इन विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा निरंतर अनुभव की जाती है। इस क्रम में और अधिक सतर्कता बरतने का निर्देश राज्य परियोजना निदेशक की ओर से दिया गया है। उन्होंने सभी बीएसए को पत्र जारी कर कहा है कि सुबह आठ बजे से पहले और शाम पांच बजे के बाद विद्यालय के आवासीय परिसर के अंदर महिला स्टाफ कर्मियों के अलावा अन्य कोई अनावश्यक रूप से प्रवेश न करे। स्टाफ एवं सभी कर्मियों द्वारा आवागमन रजिस्टर पर प्रतिदिन हस्ताक्षर करने एवं आने का समय अंकन करने के बाद ही चौकीदार की ओर से विद्यालय में प्रवेश दिया जाए। वार्डेन की ओर से प्रत्येक छात्रा का प्रोफाइल रजिस्टर बनाया जाए जिसमें अभिभावक के फोटो एवं हस्ताक्षर उपलब्ध हों। छात्राएं विद्यालय परिसर के बाहर किसी भी दशा में अभिभावक के बिना न जाएं। विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से क्रियाशील हो। रात में सुरक्षा के लिए अपेक्षित गश्त की जाए। बच्चों के साथ स्टाफ की भी बायोमेट्रिक मशीन से दिन में चार बार उपस्थिति लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें