नंदगंज(गाजीपुर)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अतरसुआं में बुधवार को एनएचएआई द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी-गोरखपुर मार्ग के चौड़ीकरण में अधिग्रहित की गई किसानों के जमीनों के भुगतान के लिए फाइलों का जुटान किया गया। काश्तकारों की जमीन संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार की उपस्थिति में 236 काश्तकारों में से 26 किसानों ने ही फाइलें जमा की।
उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार एवं हलका लेखपाल के साथ ही एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी किसानों की भुगतान संबंधी समस्याओं का निस्तारण करने उपस्थित हुए थे, लेकिन ज्यादा किसानों ने अपनी फाइल ही नहीं जमा की। एसडीएम ने कहा कि फाइलें जमा करने के लिए बैठक बुलाई जाती है और उसमें पूर्व सूचना के अनुसार किसानों को फाइलें जमा करने का मौका दिया जाता है लेकिन मौके पर कम ही किसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब किसान स्वयं अपनी फाइलों को हल्का लेखपाल हरिगोविंद के यहा जल्द से जल्द जमा करें।