फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में आंधी, सुबह धूप ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को रात में बारिश के बाद शुक्रवार को फिर से गर्मी और उमस के बीच पूरे दिन धूप और छांव का खेल जारी था। खास कर मार्गों पर आवागमन करने वाले लोग बदली होने पर राहत महसूस करते रहे और धूप होने पर सांसत। देखा जाए तो पिछले दो सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का खेल जारी है। शुक्रवार को भी दोपहर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व आई आंधी और बारिश से लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत जरूर मिली थी, वहीं बाद में लगातार धूप खिलने पर लोगों की परेशानी बढ़ गई। गुरुवार को मध्य रात्रि के बाद तेज आंधी के साथ और धीमी गति से हुई बारिश से दूसरे दिन सुबह मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया था। गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ राहत मिली थी। लेकिन पूर्वाह्न दस बजे के बाद मौसम के तेवर बदल गए और तीखी धूप निकल आई। उमस इतनी अधिक रही कि पंखा के बीच रहने पर भी शरीर से पसीना टपकता रहा। तपन से कमरा गर्म हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें