फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी : पेड़ और पोल धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को मध्य रात्रि के बाद आई तेज आंधी ने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में काफी तबाही मचाई। सर्वाधिक नुकसान बिरनो क्षेत्र में हुआ है। यहां आंधी और बारिश के दौरान बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए। इससे बिरनो-आजमगढ़ तथा गाजीपुर-मऊ मार्ग पर आवागमन पूरी रात बाधित रहा। करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में विद्युत पोल तथा तार जमीन पर गिर पड़े। यहां तक कि पोल के सहारे लगा ट्रांसफार्मर भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। कई रिहायशी झोपड़ी एवं टीनशेड आंधी में उड़ गए। ऐसे में कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

आंधी और बारिश का असर जनपद के कुछ इलाकों में रहा। जिन इलाकों में आंधी आई, वहां लोग दहशत में रहे। दर्जनों पेड़, टीनशेड, रिहायशी झोपड़ी, विद्युत पोल, तार, ट्रांसफार्मर के साथ ही कई कच्चे और पक्के मकान तक क्षतिग्रस्त हो गए। तार टूटने तथा पोल गिरने से पूरी रात लोग अंधेरे में रहे।
बिरनो संवाददाता के मुताबिक थाना के पास इमली का विशाल पेड़, भड़सर स्थित डा. अनिल की दुकान के पास नीम का पेड़, बिरनो-मऊ मार्ग पर भड़सर और बिरनो के मध्य शीशम का पेड़ जड़ से उखड़ गया। बिरनो थाने के पास लगाए गए कई पोस्टर भी आंधी में उड़ गए। इसके साथ ही बिरनो थाने से कुछ दूरी पर विद्युत पोल और तार टूट गया है। आंधी से गुरुवार को रात से ही बिजली की आपूर्ति ठप है। इससे 50 से 60 गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। उधर पेड़ गिरने से बिरनो-आजमगढ़ तथा आंशिक रूप से गाजीपुर-मऊ मार्ग भी बंद रहा। सुबह पुलिस प्रशासन द्वारा मार्ग पर जेसीबी मशीन से पेड़ों को हटाया गया और उसे काटकर अलग किया गया। पुलिस प्रशासन भी पूरी रात आवागमन शुरू कराने में जुुटा रहा।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर संवाददाता के मुताबिक थाना क्षेत्र के देवरिया दलित बस्ती के पास पोल समेत विद्युत ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान उपकेंद्र को तत्काल इसकी सूचना दी गई और बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। इसी गांव के धनिक लाल के करकट पर जामुन का पेड़ गिर जाने से पड़ोसी हरेराम के मकान की छत धराशायी हो गई। इलाके के शहपुरा गांव में आधा दर्जन पेड़ आंधी में उखड़ गए। इनमें एक पेड़ संजय मिश्र के मकान पर गिरा है, जिससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इस आंधी और पानी का असर करईल क्षेत्र के खड़डीहां, वीरभानपुर, शहपुरा, सुरहुरपुर, मिश्रवलिया, गोड़ी, मरगुपुर समेत दर्जनों गांव में देखने को मिला। जगह-जगह टीनशेड तथा झोपड़ी गिर गई हैं। विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि आंधी से कई जगह तार टूटने से जखनियां, बिरनो, महाराजगंज सहित अन्य इलाकों में आपूर्ति रूक गई है। कहा कि इसे दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। उम्मीद है कि 26 मई तक आपूर्ति फिर से बहाल हो जाएगी।
इनसेट...
विद्युत उपकेंद्र में लगी आग
गाजीपुर। जनपद में एकाएक आई आंधी से बिजली विभाग को काफी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान रौजा स्थित विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में अचानक शार्ट-सर्किट होने से आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वर्कशॉप के जेई उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि आंधी के वक्त आपूर्ति रोक दी गई थी। बाद में जब आपूर्ति बहाल हुई, तभी शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी। वर्कशॉप में बिगड़े-जले ट्रांसफार्मरों के स्क्रैप रखे थे। उसमें शामिल इंसुलेटर भी आग की जद में आ गए। उनका कहना है कि कोई बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें