फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की जद में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। रेवतीपुर-नगदीलपुर- गहमर बाईपास मुख्य मार्ग पर पकवाइनार गांव के पास रविवार की रात पिकअप पर सब्जी लाद रहा एक किसान हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बहोरिक राय पट्टी निवासी किसान संजय पाल (22) देर रात भोजन करने के बाद खेतों से टमाटर और परवल से भरी बोरी पिकअप पर लादकर जैसे ही पकवाइनार गांव के सामने एक निजी स्कूल के पास पहुंचा। वहां कुछ अन्य किसानों का परवल और टमाटर से भरी बोरी सब्जी मंडी पहुंचाने के लिए पिकअप पर जैसे ही लादने के लिए चढ़ा, ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गया। इससे किसान गंभीर रूप से झुलसकर गिर गया। घटना के बाद लोगों ने किसी तरह पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराई और किसान संजय पाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम सकल यादव ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें