नंदगंज। स्थानीय बाजार में रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें प्रदेश महासचिव विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पकौड़े बेचने को रोजगार बताकर देश के पढ़े-लिखे बेरोजगारों का मजाक उड़ाया है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
उन्होंने कहा कि हर एक मां-बाप का सपना होता है कि उनके बच्चों का भविष्य उज्ववल हो। कई परेशानियों को दरकिनार कर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देते हैं। अगर पकौड़ा रोजगार है तो उन्हें शिक्षा देने की क्या आवश्यकता। बिना पढे़-लिखे ही पकौड़ा बेच सकते हैं। प्रधानमंत्री यही चाहते हैं कि भारत का पढ़ा-लिखा युवा पकौड़ा बेचे। बैठक में सुरेश प्रसाद, रामकिशुन राम, अच्छेलाल, मोहन राम, जबीउल्लाह जलाली, अमित यादव, अविनाश कुमार, अवधेश प्रसाद, हरिओम राजभर, महातिम प्रसाद, इसहाक एवं इंद्रजीत गोड़ आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विनय एवं संचालन आबिद ने किया।