दुल्लहपुर/बहादुरगंज। दुल्लहपुर क्षेत्र के खुदाबक्शपुर स्थित श्री रामबदन आदर्श जूनियर हाईस्कूल और बहादुरगंज के सैनिक पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
खुदाबक्शपुर स्थित श्री रामबदन आदर्श जूनियर हाईस्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ, दहेज उत्पीड़न पर नाटक के साथ ही मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिमा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा आज के परिवेश शिक्षा का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। देश दुनिया में अपना और क्षेत्र का नाम शिक्षा के सहारे ही रोशन किया जा सकता है। जय सतगुरु देव जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामकेवल यादव, पलटन यादव, मुख्तार यादव, कांता चौहान, सुरेश चौहान, राणाप्रताप सिंह, जयश्री प्रजापति, विंध्याचल यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि छोटू यादव तथा संचालन गौरीशंकर पांडेय ने किया। अंत में प्रधानाचार्य रामविलास यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उधर बहादुरगंज में सैनिक पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में मनाया गया। छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि डा. राहुल कुमार राय ने कहा कि शिक्षा देश के विकास की ऐसी कुंजी है, जिसके द्वारा जीवन की हर समस्या का समाधान संभव है। परवेज जमाल, अब्दुल्ला राईनी, एनायतुल्लाह खान, डा. शैलेंद्र चौरसिया, श्रवन कुमार राय, अनीस अंसारी, विमलेश तिवारी, शारिक खान, रामायण राजभर, मिथिलेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रभाशंकर तिवारी ने तथा अंत में विद्यालय के प्रबंधक असलम खान ने आभार व्यक्त किया।