फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारों की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के स्थानीय विधानसभा इकाई की मासिक बैठक रविवार को हेतिमपुर गांव स्थित शिव मंदिर के पास हुई। इसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष शिवकुमार बिंद ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की तरफ से गरीबों के हित में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। लगातार बढ़ रहे बिजली के दाम, रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में वृद्धि से आम लोगों की कमर टूट गई है। महंगाई चरमसीमा पर है और सरकार विकास का दावा कर रही है। गरीबों की थाली से अनाज गायब है और घर में बिजली जलाने की बात कर रही है। उन्होंने पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ताकत हैं। कार्यकर्ता गरीब, कमजोर लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका सहयोग करें। इस मौके पर ओमप्रकाश बिंद, मुरलीधर बिंद, धनजी देवी, दुलारी देवी, कल्लू, महेशिया देवी, तलुकी देवी, लक्ष्मन बिंद, चंद्रबली शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें