फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों के साथ मिलकर विद्यालय की विकास योजना तैयार की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय हाईस्कूल मधुवन और राजकीय हाईस्कूल गोडी में शनिवार को दो दिवसीय विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। राजकीय हाईस्कूल मधुवन में प्रतिभागियों की ओर से पहले दिन के प्रशिक्षण की आख्या प्रस्तुत करने के बाद सरस्वती वंदना के साथ प्रशिक्षण के दूसरे दिन की शुरुआत हुई। प्रतिभागी सदस्यों को ग्रुपों में बांटकर चार्ट का कार्य करने के लिए उन्हें विषय आवंटित किए गए। सभी ग्रुप के सदस्यों ने चार्ट का कार्य पूर्ण करने के बाद उसका प्रस्तुतीकरण किया। प्रधानाचार्या पुष्पलता श्रीवास्तव ने प्रतिभागी सदस्यों के साथ मिलकर विद्यालय की विकास योजना तैयार की।
विज्ञापन

विकास योजना में उन सभी बिंदुओं को दर्शाया गया जिसकी आवश्यकता विद्यालय विकास में महसूस की गई। मास्टर ट्रेनर रामअवतार यादव ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की जानकारी दी। सदस्यों को उनके कार्य एवं दायित्व का बोध कराने के बाद दिन के प्रथम सत्र का समापन हुआ। प्रशिक्षण में बबिता यादव, अनीता देवी, मीरा राय, वंदना गुप्ता, भुवनेश्वर कुमार, राजीव कुमार सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव, पारस ने भाग लिया। उधर राजकीय हाईस्कूल गोड़ी में प्रधानाचार्य शिवानंद यादव ने प्रशिक्षण की आख्या प्रस्तुत की। मास्टर ट्रेनर गोपीनाथ मौर्य ने प्रशिक्षण में पूर्ण सहयोग देने के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें