दिलदारनगर(गाजीपुर)। जिले में तीसरे ट्रामा सेंटर के निर्माण के लिए दिलदारनगर में जमीन चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शासन में प्रस्ताव भेजने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस संबंध में नगर के सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में भाजपा एवं राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दिलदारनगर में ट्रामा सेंटर का निर्माण होने से जिले के अलावा बिहार के तटवर्ती क्षेत्र के हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा। बैठक में विनोद वर्मा, कमलेश जायसवाल, दीपक गुप्ता, मनोज वर्मा, संजय जायसवाल आदि उपस्थित थे।