फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने निकाला बाइक जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को 18 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन से बाइक जुलूस निकाला गया। कचहरी पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। इस मौके पर अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि पुरानी पेंशन एवं डिप्लोमा इंजीनियर की तरह राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतनमान को इग्नोर करते हुए 4800 रुपए ग्रेड पे के समतुल्य मैट्रिक्स लेवल वेतनमान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पदोन्नति, एसीपी, एसीआर में अति उत्तम की बाध्यता समाप्त किया जाए। ऐसे संवर्ग जिनमें छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियां अभी व्याप्त हैं उन्हें दूरकर सातवें वेतन आयोग का लाभ प्रदान किया जाए। राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तरह सभी भत्तों की समानता प्रदान की जा ए। प्रदेश में सीधी भर्ती की अधिकतम आयु 40 वर्ष के दृष्टिगत एसपी में सेवा पर तीन पदोन्नति वेतनमान अनुमन्य किया जाए। अगर 18 सूत्रीय मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इससे पूर्व विकास भवन से निकला बाइक जुलूस सिंचाई चौराहा, लंका, विशेश्वरगंज, मिश्र बाजार, महुआबाग होत हुए कचहरी पहुुंचा। जुलूस में शामिल कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते चल रहे थे। इस मौके पर विजय शंकर राय, विवेक सिंह शम्मी, संदीप शर्मा, मनोज यादव, मांधाता सिंह, गोपाल यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश यादव, विक्रम, राजेश, अभय सिंह, संजय यादव, महेंद्र यादव, विजय सिंह, रामप्रकाश यादव, श्रीकांत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें