फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में थाली लेकर पीटते हुए धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के लोटन इमली पावर हाउस से सटे ट्रांसफार्मर के पास आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चल रहे धरना-प्रदर्शन के क्रम में शुक्रवार को बिजली मूल्यवृद्धि के विरोध में हाथ में थाली लेकर पीटते हुए धरना जारी रखा। इस अवसर पर आप के जिला संयोजक रुद्रेश कुमार निगम ने कहा कि पार्टी सदन में न सही लेकिन सड़क पर आंदोलन को जनहित में जारी रखेगी जब तक बढ़ी बिजली दर वापस नहीं होती। जनता का भला मौलिक सुविधाओं पर चर्चा करने से होगा न कि अनैतिक बातों से होगा।
विज्ञापन

धरना सभा में संगठन प्रभारी जावेद अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता की समस्याओं की परवाह नहीं है। 24 दिसंबर को बिजली मूल्यवृद्धि के विरोध में बिजली विभाग की शवयात्रा रैली निकाली जाएगी। यात्रा नई सब्जी मंडी से होते हुए मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के पास पहुंचेगी। इसके बाद सरजू पांडेय पार्क में सभा आयोजित होगी। नागेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर कन्हैया, मुन्ना, अनवर, छोटू, सत्यनारायण, नंदलाल गुप्ता, अफसर, सलमान, मोनू गुप्ता, रामचंद्र, राघवेंद्र साहू, इदू अंसारी, शन्ने आलम, राजीव भारद्वाज, विनोद पटवा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुद्रेश कुमार निगम एवं संचालन अनिमेष जौन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें