फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी के दरबार में भक्तों ने लगाई हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नवरात्र के चौथे दिन रविवार को देवी के दरबार में बड़ी संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई। श्रद्धालुओं ने शक्ति स्वरूपा का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम और करीमुद्दीनपुर स्थित कष्टहरणी भवानी के दरबार में दर्शन-पूजन करने वालों की संख्या अन्य मंदिरों की अपेक्षा अधिक रही। जिले के साथ ही दूसरे जिलों के भक्त भी पहुंचे।
विज्ञापन


नवरात्र के पहले दिन से ही जिले के देवी मंदिरों में आस्था की बयार बह रही है। एक तरफ जहां अधिकांश घरों में कलश स्थापित कर सुबह-शाम शेरावाली की आराधना की जा रही है। वहीं देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम पर सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। भक्त मंदिर परिसर में सजी पूजा सामग्री की दूकानों से नारियल, चुनरी, फूल-माला की खरीदारी कर देवी का जयकारा लगाते हुए दरबार में पहुंचे। इसके बाद मां के चरणों में अर्पित कर उनसे मन्नतें मांगी। करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी भवानी का दरबार भी पूरे दिन भक्तों से गुलजार रहा। श्रद्धालुओं ने देवी मां से अपने और परिवार के लिए मंगल की कामना की। शहर के हमीद सेतु स्थित मां काली मंदिर और नवाबगंज स्थित मां शीतला माता मंदिर, मिश्रबाजार स्थित मां काली मंदिर पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर उनसे मंगल की कामना की।

यही स्थिति रेवतीपुर स्थित मां भगवती, मुहम्मदाबाद तहसील स्थित मनोकामना देवी, अमवा की सती मइया, सैदपुर स्थित मां काली मंदिर, देवकली के चकेरी धाम स्थित दुर्गा मंदिर, शादियाबाद स्थित टड़वा भवानी, बहादुरगंज स्थित मां चंडी, दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता, सादात स्थित मां काली, मतसा कसबा स्थित दुर्गा मंदिर, सादात के माहपुर स्थित काली मंदिर सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में जगतजननी के पूजन-अर्चन की धूम मची रही। मंदिरों में पर बज रहे देवी गीतों और भक्तों द्वारा मां का जयकारा लगाए जाने से आसपास का माहौल देवीमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें