फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे क्षेत्र के दस खो-खो खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुहवल। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के सात खिलाड़ियों के साथ ही नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज के तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। क्षेत्र के खिलाड़ियों का चयन होने से खेल प्रेमियों में हर्ष हैै।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज डेढगांवा के छात्र शम्मी कपूर, अशोक कुमार का सीनियर बालक वर्ग, जूनियर बालक वर्ग में रवि राय, मनीष यादव, सीनियर बालिका वर्ग अंडर 19 में पिंकी चौधरी, प्रियंका यादव, सब जूनियर वर्ग अंडर 14 में विनय पटेल का चयन किया गया। नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज की अलका राय, आनंद राय और सीनियर वर्ग अंडर 19 में पीयूष चौबे का चयन किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर वर्ग अंडर 19 की प्रतियोगिता राजस्थान के मेवात में अक्तूबर, जूनियर वर्ग की मध्यप्रदेश के उमरिया में दिसंबर और सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता महाराष्ट्र के सांगली में आयोजित होनी है। नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरीश कुमार राय, प्रदेश चयनकर्ता एवं कोच लालबहादुर यादव, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार राय आदि ने खिलाड़ियों की इस कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कोच लालबहादुर यादव ने बताया कि टीम अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में भाग लेने के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें