जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीयनगर स्थित द्रोणा आर्चरी प्रशिक्षण केन्द्र के 15 तीरंदाजों का राज्य स्कूली प्रतियोगिता सोनभद्र के लिए चयन किया गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों में हर्ष है।
नगर के द्रोणा प्रशिक्षण केन्द्र में सोमवार को हुई बैठक में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सतीश दूबे ने बताया कि 63वीं मंडल स्तरीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगित सोमवार को चंदौली जिले के शहीद गांव स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इस प्रतियोगिता में ग़ाजीपुर जिले के तीरंदाजों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में कुल 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी 7 से 10 सितंबर तक सोनभद्र में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे। जिले के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। सभी खिलाड़ी जमानिया क्षेत्रस्थित द्रोणा तीरंदाजी केंद्र में प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सत्यम, प्रियांश (जूनियर), निशा, भावना सिंह (जूनियर), विकास तिवारी, अजीत कुशवाहा, रविकांत विशवकर्मा, अभिषेक राय (सीनियर वर्ग), सौरव सिंह (सब जूनियर) को भारतीय धनुष श्रेणी में चयनित किया गया है। अरमान कुरैशी (सब जूनियर वर्ग), आशीष तिवारी (सब जूनियर वर्ग), आशुतोष यादव (सीनियर वर्ग), अमन सिंह, संदीप सिंह, राकेश कुमार को विदेशी धनुष श्रेणी में चयनित किया गया है। इस मौके पर तीरंदाज चंद्रप्रकाश, अच्छेलाल तथा अकादमी के कोच वैभव एवं सचिव नंदू दुबे उपस्थित थे।
....