शहर की एक मस्जिद में तीन कोरोना पाजिटिव मिलने पर महुआबाग इलाके को सील कर दिए जाने के बाद जा रहे बाइ
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो गया है। लाकडाउन के दौरान जो भी बिना किसी कार्य के सड़कों पर घूमते हुए नजर आए रहे हैं, उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
शनिवार को यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बेवजह बाइकों से सड़कों पर घूमने वाले 47 लोगों का चालान करने के साथ ही चार बाइकों को सीज करने की कार्रवाई की। 15 सौ शमन शुल्क जमा कराया। महुआबाग में स्थित जिस मस्जिद में संक्रमित तीन लोग मिले हैं, उसके आसपास के रास्तों को बंद कर दिया गया है। बैरिकेडिंग के पास पुलिस कर्मी तैनात रहे। बैंक कर्मचारी काफी दूर बाइक खड़ा कर पैदल बैंक में गए। नंदगंज संवाददाता के अनुसार लाकडाउन के दौरान बेवजह घूम रहे लोगों को थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने फटकार लगाते हुए घर वापस भेजा। जमानिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बिना किसी काम के घूमने पर चार बाइकों का चालान किया गया।