फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहा किन्नर नगमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। अपने लिए तो सब जीते हैं, लेकिन दूसरों के लिए जीने का आनंद ही कुछ और है। यह कहना है कि मरदह गांव निवासी किन्नर नगमा का, जो लाकडाउन के दौरान जरूरतमंदों और गरीबों में अपने साथियों के साथ कई दिनों से खाद्यान्न का वितरण कर रहा है। लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के दौरान जिन लोगों की भी नजर किन्नर पर पड़ी है, उनकी निगाहें कुछ देर तक उस पर टिक जा रही है और उनके मुंह से यह बात निकल जा रही है कि, वाह क्या बात है।
विज्ञापन

किन्नर नगमा ने अपने साथियों के साथ मरदह दलित बस्ती, राजभर बस्ती सहित सड़क किनारे जीवन-यापन करने वाले गरीबों में दो किलो चावल, ढाई सौ ग्राम दाल, हल्दी, मसाला के 450 पैकेट खाद्यान्न का वितरण किया। लोगों को खाद्यन्न सामग्री देते हुए जिन लोगों की किन्नर पर नजर पड़ी रही है, वह कुछ देर तक उसे एक टक निहारने लग रहे हैं। किन्नर की दरियादिली देख उनके मुंह से यह बात निकल जा रही है कि, वाह क्या बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें