फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 उम्मीदवारों के बीच जंग

विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के बाद जूलूस निकालते प्रत्याशी।
विज्ञापन

विज्ञापन
स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नामांकन का कार्य शनिवार को संपन्न हो गया। अलग-अलग पदों के लिए  नामांकन की हार्ड कॉपी जमा करने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। नौ पदों के लिए कुल 50 उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा दाखिल हुए जो जांच के बाद वैध पाए गए। अध्यक्ष और महामंत्री के पद पर सबसे ज्यादा नौ-नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
 पीजी कॉलेज छात्रसंघ के मुख्य चुुनाव अधिकारी डॉ. एसडी सिंह परिहार ने बताया कि ऑन लाइन नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने नामांकन की हार्ड कॉपी आज दिन में दो बजे तक जमा की। दिन में ढाई बजे से नामांकन पत्रों की जांच के बाद शाम पांच बजे विभिन्न पदों के वैध नामांकन की सूची वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर प्राचार्य डॉ. हरिहर प्रसाद सिंह की उपस्थिति में जारी कर दी गई। मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से जारी सूची में अध्यक्ष पद पर अब्दुल रजाक, कमलेश यादव, नवीन यादव, प्रताप भारती, मनोज सिंह कुशवाहा, मुलायम सिंह यादव, राजू कुमार भारती, विपुल यादव और सहेंद्र कुमार प्रमुख हैं। उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश यादव, प्रशांत कुमार, मिथिलेश यादव, राकेश कुमार, आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. परिहार ने बताया कि कुल 50 नामांकन हुए जो जांच के बाद वैध पाए गए। इस अवसर पर डॉ. रविशंकर सिंह, डॉ. आरके पांडेय, डॉ.अरुण यादव, डॉ. रामदुलारे, डॉ. एसएन सिंह, मीडिया प्रभारी अमितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें