फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने 50 हजार नकदी और आभूषण पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। दीनापुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर 50 हजार नकदी और सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस घंटों छानबीन में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव निवासी चंद्रदेव दुबे उर्फ चंदुल बाबा परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर छत पर चढ़कर मकान में घुस गए और दूसरे कमरे में लगे ताले को तोड़कर उसमें रखा बक्सा लेकर फरार हो गए। सुबह जब पीड़ित परिजनों की नींद खुली तो दरवाजा खुला देखकर सन्न रह गए। जब कमरे में पहुंचे तो बक्सा गायब देखकर शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी तो घर से करीब 50 मीटर दूर बाजरे के खेत में बक्सा बरामद हुआ। साथ ही छत और घर में पैर के निशान भी पाए गए। पीड़ित ने बताया कि बक्से में रखे 50 हजार नगद, सोने की चेन, दो अंगूठी गायब है। थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने छानबीन की है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल पीड़ित परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें