फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एमडीएम खाते से 4.65 लाख की निकासी, प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। देवकली ब्लॉक स्थित पीएम-श्री कंपोजिट विद्यालय बरहपुर में एमडीएम खाते से 4 लाख 65 हजार रुपये की अनियमित निकासी के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव को निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

29 सितंबर को पीएम-श्री कंपोजिट विद्यालय बरहपुर में 4.65 लाख रुपये की हेराफेरी के मामले का खुलासा तब हुआ जब एक रजिस्टर्ड डाक लेटर (लिफाफा बंद) बरहपुर गांव के कई लोगों के घरों पर पहुंचा। मामले ने तूल पकड़ा और बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संज्ञान में यह मामला पहुंच गया। लेटर को पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने लिफाफे के भीतर बैंक स्टेटमेंट भी रखा था, इससे हेराफेरी का खुलासा हो गया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने गोपनीय ढंग से बैंक स्टेटमेंट निकलवाया और मिलान कराया, जिसमें स्पष्ट हो गया गया कि विद्यालय में एमडीएम के खाते से 4 लाख 65 हजार रुपयों की हेराफेरी हुई है। जांच में सामने आया कि यह रकम विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षामित्र की मां के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी। जांच के दौरान 4 लाख 65 हजार रुपए खाते में वापस जमा करा दिए गए, लेकिन जांच जारी है। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें