क्यामपुर टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच करती यातायात पुलिस। स्रोत- पुलिस विभाग
गाजीपुर। बिरनो क्यामपुर टोल प्लाजा पर शनिवार की रात एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने अभियान चलाया। इसके तहत ओवर स्पीड में 176 वाहनों का चालान किया गया।
नॉइस पॉल्यूशन के तहत छह वाहनों के खिलाफ चालान हुआ। साथ ही प्रेशर हॉर्न के तहत पांच और नंबर प्लेट पर दो वाहनों का चालान किया गया। अभियान के तहत 460 वाहनों का चालान करने के साथ 782500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर ओवर स्पीड व प्रेशर हॉर्न वाहन के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। इसके तहत तेज गति वाले चालकों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। संवाद