फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 4.60 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

विज्ञापन
पीजी कॉलेज कृ​षि विज्ञान केंद्र में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान नि​धि कार्यक्रम को संबो​धि - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के चार लाख साठ हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 92 करोड़ की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी गई। योजना की शुरुआत से अब तक 20 किस्तों के रूप में कुल मिलाकर 1753 करोड़ रुपये जिले के किसानों को प्राप्त हो चुका है। प्रधानमंत्री के वाराणसी से सम्मान निधि की किस्त जारी करने का कार्यकम किसान उत्सव दिवस के रूप जिला, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया था। जिलास्तरीय कार्यकम कृषि विभाग की ओर से पीजी कालेज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित हुआ जिसमें किसानों ने वाराणसी से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किसानों से अपील किया कि वह कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लेने के लिए अपने बैंक से संपर्क कर ई-केवाईसी अवश्य कराएं। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि वह कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र का पूरा फायदा तभी उठा सकेंगे जब योजना की बारीकियों को समझें और सभी औपचारिकता को पूरा करा लें। नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लघु एवं सीमांत किसानों को खरीफ, रबी और जायद के मौसम में बीज, दवा एवं खाद खरीदने में आसानी होती है। इस मौके पर उप निदेशक कृषि विजय कुमार, डाॅ. डीके सिंह, डाॅ. एसके सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

71 साधन सहकारी समितियों पर भी आयोजन
जिले की 71 साधन सहकारी समितियों और 100 से अधिक कृषि उत्पादन संगठनों की ओर से भी अपने-अपने स्तर पर सम्मान निधि की किस्त जारी करने का कार्यकम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। मुहम्मदाबाद विकासखंड के अंतर्गत बी-पैक्स तिवारीपुर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं जिला सहकारी बैंक के निदेशक कृपाशंकर राय, बी-पैक्स के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी डा. ओमप्रकाश गिरी, शाखा प्रबंधक दिगविजय सिंह यादव, भोला यादव, राहुल रावत, आदि मौजूद थीं। अंत में समिति के सचिव अजय कुमार पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक वरदान-बिरनो। ब्लॉक के सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान उत्सव दिवस पर विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक वरदान है। इससे किसानों को हर वर्ष 6000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में प्राप्त होती है, जिससे खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधनों की खरीद में उन्हें मदद मिलती है।कार्यक्रम के दौरान कई किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और इस योजना से मिले लाभ की सराहना की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनरेश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके अलावा एडीओ (कृषि) विजय कुमार मौर्य, तेजप्रताप सिंह, अभिमन्यु राजभर, संकठा प्रसाद मिश्रा समेत कई किसान भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें