फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क चौड़ीकरण में मनमानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
ताडीघाट- बारा के बिना पैमाइश पर चौडीकरण के विरोध में सुहवल शिवाला पर शिव मन्दिर में बैठक में बो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जमानिया। ताड़ीघाट- बारा हाईवे मार्ग के चल रहे चौड़ीकरण में ग्रामीणों ने एनएच के अधिकारियों पर मनमाने तरीके से भूमि बिना पैमाइश ही शामिल करने का आरोप लगाया। शनिवार को शिवाला शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। साथ ही एनएच के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से फोन पर बात कर आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। युवा समाजसेवी मनीष उर्फ बबलू राय ने कहा कि एनएच का मनमाने तरीके से चौड़ीकरण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेताया कि मांग मंजूर नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को विवश होंगे। साथ ही चौड़ीकरण का काम रोकने को विवश होंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना भू-स्वामियों की आपत्तियां सुने, बिना किसी नोटिफिकेशन कर काम शुरू करा दिया गया। मांग किया कि एनएच के अधिकारी मौके पर आकर स्थिति का जायजा लें और एक कमेटी गठित कर ग्रामीणों कि आपत्तियों को सुनें। वहीं अनिल कुमार राय ने कहा कि सुहवल गांव के पास ताड़ीघाट- बारा 124 सी राजस्व के भू-अभिलेख में करीब 33 फीट चौडा रकबा है, अब जो चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ है। वह बिना नापी के शुरू हुआ है, जो मनमाना है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। कहा कि चौड़ीकरण से पहले हाईवे के दोनों ओर जमीन की पैमाइश कराई जाए, नहीं तो ग्रामीण आंदोलन को विवश हाेंगे। इस अवसर पर सुनील राय, रवि कुमार राय, कृपा शंकर पांडे, चंद्रमोहन राय, रजनीश राय, संजय, रविकांत, प्रमोद, रामाशंकर पाल, रामानुज आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें