फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक ही शिविर में 45 स्टॉल, 4184 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में दिव्यांग को ट्राइसाइकिल वित - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गाजीपुर। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत न पड़े, इसके लिए रविवार को जनपद न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों के 45 स्टॉल के माध्यम से 4184 लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर में पेंशन, राशनकार्ड, आधारकार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास, बीमा, बिजली-पानी के बिल सहित दैनिक जरूरतों से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। पात्र लोगों को मौके पर ही आवेदन करने की सुविधा भी मिली।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बताया कि इसमें विभिन्न विभागों के 45 स्टॉल लगाए गए थे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श दिया। पुलिस विभाग की ओर से हेल्पलाइन और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। वहीं, बैंकों ने व्यक्तिगत और अन्य ऋण के लिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई। दिव्यांगजनों को पांच ट्राइसाइकिल वितरित की गईं। पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान कार्ड भी दिए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलराम दास ने बताया कि शिविर के विभिन्न कैंपों से कुल 4184 लोगों को लाभ मिला। इस मौके पर पीओ एमएसीटी संजय हरिशुक्ला, सिविल बार संघ के महासचिव अंजनी कुमार ठाकुर, न्यायिक अधिकारी अभिमन्यु सिंह, श्वेता वर्मा, संजय के लाल, विजय कुमार, नूतन द्विवेदी सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, वादकारी और न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें