अधीक्षण अभियंता सीबी सिंह के निर्देश पर शहर क्षेत्र के पुलिस लाइन, चीर घर, प्रसादपुर, आदर्श बाजार, हुसैनपुर एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने बुधवार को मॉर्निंग रेड किया। इसमें विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें बिजली चोरी करते हुए 17 एवं मीटर से अलग केबल खींचकर 26 बिजली उपभोग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रभारी उपखंड अधिकारी शिवम राय ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिनका भी दस हजार से ऊपर के बकाया है, वे लोग तत्काल अपना शहर क्षेत्र के नजदीकी कैश काउंटर जैसे उपकेंद्र प्रकाशनगर, पीरनगर, खंड कार्यालय आमघाट, उपखंड कार्यालय लालदरवाजा पर अपना बिल का भुगतान तत्काल जमा कर दें। पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई करते हुए पेनाल्टी के तौर पर राजस्व हानि भी उन्हीं उपभोक्ताओं से नोटिस भेजकर आरसी के तहत वसूला जाएगा। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अवर अभियंता अविनाश सिंह के साथ सभी विद्युत कर्मी मौजूद रहे।