फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कापियों के मूल्यांकन के लिए लगेंगे 4157 परीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर पुस्तिका जांचने के लिए कुल 4157 परीक्षक लगेंगे। केंद्रों पर पर्यवेक्षकों के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में एक लाख 44 हजार 372 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 67348 और इंटरमीडिएट के 77024 छात्र थे। इनके लिए 196 केंद्र बनाए गए थे। 24 मार्च से शुरू परीक्षा गत 12 मार्च को संपन्न हो गई। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो केंद्रों पर हाईस्कूल और तीन पर इंटर की कापिया जांची जाएंगी। राजकीय सिटी इंटर काॅलेज गाजीपुर और शहीद स्मारक इंटर काॅलेज नंदगंज में हाईस्कूल और राजकीय बालिका इंटर काॅलेज गाजीपुर, अष्ट शहीद इंटर काॅलेज मुहम्मदाबाद और शिवपूजन इंटर काॅलेज मलसा में इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन होगा। इसके लिए 4157 परीक्षक लगाए जाएंगे, इनमें 390 उप प्रधान परीक्षक हैं। राजकीय सिटी इंटर काॅलेज में 1360 परीक्षकों में 125 उप प्रधान परीक्षक, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में 534 में 52, शहीद स्मारक इंटर काॅलेज 1191 में 108, शिवपूजन इंटर काॅलेज में 512 में 53 और अष्ट शहीद इंटर काॅलेज में 560 परीक्षक लगेंगे, जिनमें 52 उप प्रधान परीक्षक होंगे। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तैयारी लगभग पूरा कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें