फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाजार में स्थित एक मकान में रविवार की देर शाम करेंट लगने से नौ माह के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि नेपाल निवासी प्रात्मा शाही कस्बा बाजार में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। वह रात में पहरेदारी का काम करता है। इससे मिले पैसे से परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार की देर शाम करीब छह बजे प्रात्मा शाही का नौ माह का बेटा जेनिस मकान के कमरे में फर्श पर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते टीवी के पास उस स्थान पर चला गया, जहां टीवी चलाने के लिए करेंट प्रवाहित एक्सटेंशन बोर्ड रखा था। खेलते-खेलते उसने बोर्ड में उंगली डाल दिया, जिससे उसे करेंट लग गया और वह अचेत हो गया। जैसे ही जेनिस पर उसके चाचा की नजर पड़ी। वह शोर मचाने लगा। परिवार के लोगों ने लाइन बंद की। इसके बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अनिल कुमार रत्नेश ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। मासूम की मौत से मुहल्लावासी भी शोक में डूब गए। देर शाम तक परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें