फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के हरौली गांव में शुक्रवार की दोपहर विद्युत तार से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग गई। आंखों के सामने ही छह लोगों की पांच बीघा फसल राख में तब्दील हो गई। घटना को लेकर लोगों में विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि हरौली गांव शुक्रवार को दिन में करीब डेढ़ बजे खेत के ऊपर से गुजरे विद्युत तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी खेत में गिर गई। इससे गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की जानकारी होते ही जिन लोगों का खेत था उनके साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके की तरफ से दौड़ पड़े। आग इतनी तेज थी कि लोग उसे बुझाने में अपने को असमर्थ महसूस करने लगे, फिर भी लोग जुट गए, लेकिन कोई फायदा नही हुआ। कुछ ही देर में विक्रमा यादव, हरचिन राम, संतोष यादव, खेदारू यादव, रामनिवास यादव और सेचन राम की पांच बीघा खड़ी फसल राख में तब्दील हो गई। इस घटना को लेकर किसानों में विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि विभाग की तरफ से जर्जर तारों को बदला नहीं जा रहा है, जिससे वह ढीले हो गए है। हल्की हवा चलने पर भी तार आपस में सट जा रहे हैं, जिससे चिंगारी निकल रही है। विभाग की लापरवाही की वजह से परिश्रम की फसल आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें