फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों की भी बढ़ गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। नगर के परशुराम जमदग्नि घाट उर्फ बलुआ घाट पर गुरुवार की शाम क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली मिस इंडिया मोस्ट पापुलर फेस-2018 रचना सिंह के सम्मान समारोह का आयोजन उत्तर वाहिनी मां गंगा पूजन और सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिकाध्यक्ष एहसान जफर ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगर के पक्का घाट पर शाम से ही नगर सहित ग्रामीण अंचल से लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। समारोह में रचना को समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा ने चुनरी भेंट की। इसके बाद नगर पालिकाध्यक्ष एहसान जफर ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उनके दादा जनार्दन सिंह को समिति के उपाध्यक्ष शेषधर उपाध्याय, उनकी माता संजू देवी को चंदनी देवी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री जफर ने कहा कि इस तरह के इवेंट में नाम हासिल करना किसी चुनौती से कम नहीं है। रचना ने इस चुनौती को स्वीकार कर अपनी प्रतिभा को देश-दुनिया के सामने रखा और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस दौरान रचना ने कहा कि अधिकतर अभिभावक बच्चों के माध्यम से अपने सपने साकार करना चाहते हैं। सभी अभिभावक अपने बच्चों को सबसे बेहतर देखना चाहते हैं, लेकिन सब कुछ स्कूल के भरोसे छोड़ने से नहीं होगा। अभिभावकों को भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझनी होगी। इस अवसर पर रामधियानी सेठ, रमेश जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि वैंकटेश्वर जायसवाल, संतोष शर्मा, रामचंद्र राम, शेषधर उपाध्याय, वंशी गुप्ता, पूर्णिमा, अर्चिता, पूजा, नीलम, ऊषा, जयदेव वर्मा आदि उपस्थित थे। रचना के साथ सेल्फी खींचने के लिए भीड़ लगी रही। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें