सादात। कृष्ण सुदामा पीजी कालेज में चल रहा बीएड-बीटीसी छात्र-छात्राओं का पांच दिवसीय स्काउट/गाइड प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि एमडी डा. विजय यादव के साथ अंतिम दिन निर्मित टेंट का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के साथ कई अन्य गतिविधियों की जानकारी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व का विकास केवल पाठ्यक्रम आधारित विषयों से नहीं हो सकता। एमडी डा. यादव ने कहा कि बच्चों का शारीरिक और नैतिक दृष्टि से भी विकास होना चाहिए। संस्थान से संबद्ध पांच कालेजों के बीएड/बीटीसी छात्र-छात्राओं ने अंतिम दिन सुबह टेंट लगाकर दोपहर में भोजन के बाद दीक्षा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक जिला संगठन कमिश्नर दिनेश सिंह यादव, प्रमोद यादव, गोवर्द्धन गुप्ता, गाइडर अंजली, पूजा, अमृता चौहान ने जीवनोपयोगी जानकारी दी। इस मौके पर सह निदेशक धर्मेंद्र यादव, प्राचार्य डा. जेएस यादव, लाभ यादव, अनुज यादव, राजेश शर्मा, हरिशंकर मिश्रा, सुधीर, छोटेलाल के साथ ही प्रशिक्षणार्थी अंकिता तिवारी, प्रियंका, सुनीता जायसवाल, नम्रता, अनिता यादव, भावना यादव, सरोज, प्रतिभा प्रजापति, आरती, संगीता, साधना यादव, सुरेंद्र भारती, सत्येंद्र भाष्कर, निलेश, संदीप आदि उपस्थित थे।