फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मनाई जाएगी सौभाग्य उत्सव की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अधीक्षण अभियंता आरआर प्रसाद ने कहा कि 26 फरवरी को सौभाग्य उत्सव पूरे जिले में आयोजित किया जा रहा है। यह उत्सव इस खुशी को व्यक्त करने के लिए मनाया जा रहा है कि जिले के सभी राजस्व ग्रामों में कोई भी ऐसा मजरा शेष नहीं रह गया है, जहां के लिए पृथक परिवर्तक एवं एसचटी लाइन न निर्मित कर दी गई हो। ऐसा कोई भी राजस्व ग्राम का मजरा नहीं बचा है, जो आज भी अंधकार में होगा। यह बातें उन्होंने विद्युत वितरण मंडल कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

बताया कि पारेषण उपकेंद्रों 220/132 केवीए तलवल की क्षमता वृद्धि 260 एमबीएम से 320 एमवीए की जा चुकी है। 132 केवीए कुंडेसर क्षमता वृद्धि 60 एमवीए से 80 एमवीए की जा चुकी है। 132 केवी सादात एवं 220 केवी भदौरा उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इसी प्रकार 39 अदद 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की गई है। इसकी कुल लागत 3215 लाख आई है। बताया कि 3185 नए वितरण परिवर्तकों की स्थापना की गई है। इसमें कुल लागत 5366 लाख आई है। इस प्रकार वितरण नेटर्वक सृदृढ़ कर जिले के 3578 मजरों के विद्युतीकरण का कार्य 208.41 लाख रुपए खर्च कर किया गया है। बताया कि जिले के 142441 घरों को नि:शुल्क विद्युत संयोजन निर्गत करते हुए उनके घरों को रोशन किया गया है। जिले के कुल 9619 मजरों में मंगलवार को सौभाग्य उत्सव की खुशिया मनाई जाएगी। इसके लिए जिले के कुल 35 अवर अभियंताओं को जिले के विभिन्न चयनित ऐसे 35 मजरों में जो सभी ब्लाकों के सुदूर इलाकों में फैले हुए है, नोडल कर्मी के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें