मरदह(गाजीपुर)। हिंदुस्तान स्काउट-गाइड के तत्वावधान में माता ज्योति आदर्श इंटर कॉलेज के परिसर में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर रविवार से आयोजित किया गया। पहले दिन बच्चों को स्काउट ट्रेनर सुशील कुमार, अजीत कुमार एवं गाइड ट्रेनर प्रियंका यादव ने आपदा की उत्पन्न परिस्थितियों में किस प्रकार लोगों की जान बचाई जाए एवं उपचार उपलब्ध कराया जाए आदि का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को बिना बर्तन के भोजन बनाना, घायलों को बिना स्ट्रेचर के उपचार के लिए ले जाना, ध्वज शिष्टाचार एवं मार्च पास्ट की ट्रेनिंग दी गई।
प्रशिक्षण का उद्घाटन डॉ. त्रिलोकी कुशवाहा ने करते हुए कहा कि बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं। जिला संगठन आयुक्त अरविंद कुमार यादव ने विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए प्रबंधक रामअधार यादव एवं उनके सहयोगियों का स्वागत किया। कहा कि स्काउट से बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार यादव, गुलाब राम, नागेश्वर, जयभीम राम, रामानुज उपाध्याय, हरिश्चंद्र यादव, चंदा यादव, समिता राजभर आदि उपस्थित थे।