फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी को दो लाख 40 हजार प्रति वर्ष का पैकेज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से साढे़ चार वर्ष पहले कौशल विकास मिशन की स्थापना की। देश में पहले भी स्किल डेवलपमेंट का कार्य होता था, लेकिन उसका स्वरूप बिखरा हुआ था। वह कई मंत्रालयों के अधीन थे। प्रधानमंत्री ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अलग से एक कौशल विकास का मंत्रालय बनाया। जिससे बेरोजगारों को सीधे जोड़ने का काम किया गया। यह बात उन्होंने रोजगार मेले के तीसरे दिन सोमवार को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न कंपनियों में चयनित प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद कही।
विज्ञापन

कहा कि विभिन्न मंत्रालयों के अधीन बिखरे हुए कौशल विकास मंत्रालय को एकत्रित करने की कोशिश की गई, जो अब एक मूर्त रूप ले चुका है। इसका लाभ देश के करोड़ों लोग ले रहे हैं। इस आयोजन के पहले दिन कुछ अराजक तत्वों ने जिनको पढ़ाई-लिखाई से कोई वास्ता नहीं था, वह एक सोची-समझी रणनीति के तहत इस आयोजन के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश में लगे थे। इसमें कुछ लोगों को अपना राजनीतिक स्वार्थ भी सिद्ध करना था। राजनीति से परे हट कर यहां के नौजवानों को एक अच्छा अवसर उपलब्ध हुआ है। उसके साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की गई, लेकिन उसमें वह असफल रहे। कहा कि जिस तरह से पिछले तीन दिनों में इस आयोजन के जो परिणाम सामने आए हैं। उससे यह कहने में जरा भी गुरेज नहीं है कि हमने लगभग पांच हजार का लक्ष्य रखा था, वह हम हासिल कर लेंगे। एक महीने में ऐसा ही एक और रोजगार मेला आयोजित करना होगा ताकि गाजीपुर के कुछ और लोग बाहर निकलें। ख्याति प्राप्त मोबाइल कंपनी फॉक्सकॉन का जिक्र करते कहा कि इस कंपनी ने लगभग 1200 बच्चियों को नौकरी देने का लक्ष्य रख यहां इस मेले में आई लेकिन चेन्नई जाने की वजह से काफी लोगों ने इसमें अपनी रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने मद्रास की दूरी का जिक्र करते हुए कहा कि कि अब चेन्नई यहां से दूर नहीं है। आने वाले छह महीनों में चेन्नई से चलिए और गाजीपुर उतर जाइए इसका प्रबंध भी हम करने वाले हैं। उन्होंने कई छात्रों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसमें शारीरिक रूप से दिव्यांग आलोक शर्मा ने एडी3 ग्लोबल कंपनी में एक लाख 44 हजार रुपये सालाना पैकेज की नौकरी पाने में सफलता हासिल की। वहीं नगर के गोलाघाट की रहने वाली श्वेता तिवारी को दो लाख 40 हजार प्रति वर्ष का पैकेज मिला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, सिद्धार्थ राय, सुनील सिंह, हरेंद्र यादव, भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता, शिवम राय, अभिषेक राय, निमेष पांडेय, गर्वजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, शशांक राय, हिमांशु राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें