गाजीपुर। पीजी कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष संपूर्णानंद यादव ने छात्रसंघ भवन के बाहर मंगलवार को कैंप लगाकर छात्रों की समस्याएं सुनते हुए उससे संबंधित पत्रक लिया। कहा कि एक सप्ताह तक छात्रों से समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन से इनके निस्तारण के लिए कहा जाएगा।
छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि कॉलेज में तरह की समस्याओं की वजह से छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके द्वारा बार-बार कॉलेज प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी उसका समाधान नहीं कराया जा रहा है। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आज कैंप लगाया गया है। कई छात्र-छात्राओं से विभिन्न समस्याओं से संबंधित पत्रक प्राप्त हुआ है। लगातार एक सप्ताह तक छात्रों से कॉलेज से संबंधित समस्याओं का लिखित पत्रक प्राप्त किया जाएगा। इसके बाद प्रधानाचार्य को इन समस्याओं से अवगत कराते हुए इसके समाधान के लिए कहा जाएगा। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो छात्रों के साथ ही धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही अन्य तरह का आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सुखपाल यादव, अनुज यादव, आनंद, दीपक, शुधांशु आदि छात्र मौजूद थे।