फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही जान पर न पड़ जाए भारी

विज्ञापन
जर्जर तार
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के खंभे जर्जर हालात में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे खंभों के पास से गुजरने वालों में इस बात का भय बना रह रहा है कि कहीं खंभा गिर न जाए और वह हादसे के शिकार न हो जाएं। खास बात यह है कि इन खतरनाक खंभों के पास से विभागीय अधिकारी भी गुजरते हैं लेकिन खतरे को दरकिनार करते हुए खंभों को बदलने के लिए गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के लगभग सभी इलाकों में बिजली विभाग की ओर से सड़क किनारे खंभा लगवाकर उस पर हाईटेंशन और एलटी का तार दौड़ाया गया है, लेकिन कई मार्गों पर जहां खंभे की जड़ सड़ गई है, वहीं कई जगहों पर खंभा सड़क की तरफ झुकते हुए अब-तब गिरने की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। नगर के लार्ड कार्नवालिस पार्क के पास फाक्सगंज गांव में लगा हाईटेंशन का खंभा खेत में लगाया गया था। यह खंभा करीब छह माह से जमीन की तरफ करीब आधा झुका हुआ है।
खेतों में काम करने वालों की नजर व्यस्तता के बाद भी बार-बार खंभे पर इस भय से जाती है कि कहीं खंभा उनके ऊपर न गिर जाए और वह किसी दुर्घटना का शिकार न हो जाएं। नगर के बीचोबीच लाल दरवाजा मुहल्ला में इलाहाबाद बैंक के सामने सड़क पर लगा खंभा भी सड़क की तरफ झुका हुआ है।
विज्ञापन



झुके खंभे से भयभीत हैं ग्रामीण
गाजीपुर। फाक्सगंज गांव के अनिल कुमार, राधेश्याम यादव, धर्मेंद्र यादव, रामाशीष, सत्यनारायण, बब्बन यादव, नान्हू यादव, पप्पू यादव, रणधीर यादव, गुड्डू यादव आदि ने बताया कि खेत में लगा हाईटेंशन का खंभा छह माह से झुका हुआ है। इस खंभे के कभी भी गिरने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। तार के नीचे खेतों में काम करने वाले लोगों की सांस इस बात से ऊपर-नीचे होती रहती है कि कहीं उसके गिरने से वह करेंट का शिकार न हो जाएं। हाईटेंशन की लाइन खतरनाक होती है। यह हरी घास को भी जला देती है। लोगों ने कहा कि कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों को खंभे के खतरा से अवगत कराया गया है। बावजूद इसके, विभाग खंभा दुरुस्त करने को लेकर गंभीर नहीं हो रहा है।

कोट
नगर क्षेत्र के फाक्सगंज में हाईटेंशन और लाल दरवाजा में खंभा झुकने की बात मेरे संज्ञान में नहीं थी। अगर ऐसा है तो मौका मुआयना कर खंभों को जल्द से जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा। - शिवम राय, नगर एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें