फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में सबसे आगे रहे प्रिंस.

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात(गाजीपुर)। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का आयोजन विकास खंड सादात में किया गया। सौ मीटर दौड़ में प्रिंस यादव तथा 400 एवं 800 मीटर दौड़ में चंद्रकला मौर्या सबसे आगे रहीं। बालकों की कबड्डी में बोझवां, बालिका वर्ग में चिलबिलिया ने बाजी मारी। बालिकाओं की गोला फेंक में नीलम मौर्या, बालक वर्ग में प्रिंस यादव पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक रामराज ने फीता काट कर किया। खेलकूद प्रतियोगिता क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सादात बाबूराम सिंह यादव की ओर से आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रबंधक रामजीत राम, योगेंद्र पासवान, देवशरन यादव, प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह, राजेंद्र यादव, रामवृक्ष यादव, रामनयन, बृजेश, नागेंद्र, रामदयाल, उमेश, दीनानाथ चौहान, मिथिलेश, अंशू, बीना सिंह, सरिता आदि उपस्थित थे। अंत में प्रबंधक रामजीत राम ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें