फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक की मौत, छानबीन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। थाना क्षेत्र के हुरमुजपुर गांव में शुक्रवार को ससुराल गए एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

भुडकुड़ा गांव निवासी रामजनम गोड़ का पुत्र अशोक गोड़ (35 साल) मुंबई में नौकरी करता था। वह शुक्रवार की सुबह छुट्टी लेकर सीधे अपने ससुराल हुरमुजपुर पहुंचा। ससुरालवालों के मुताबिक दोपहर में अचानक अशोक की तबीयत खराब होने लगी। ससुराल के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत को युवक के परिजन संदिग्ध मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दी है। अशोक के मरने की खबर पाकर भुड़कुड़ा निवासी घर वाले भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें