जमानिया/बिरनो(गाजीपुर)। क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित बीआरसी परिसर में गुरुवार को विधायक सुनीता सिंह ने अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के 674 छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित किया। ड्रेस पाकर छात्र-छात्रा प्रसन्न हो गए।
इस अवसर पर विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि उनकी ओर से गोद लिए गए इन दोनों विद्यालयों की स्थिति में छह माह में सुधार दिखेगा। विद्यालयों की चहारदीवारी और अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से साढ़े आठ लाख रुपये दिया है। चहारदीवारी निर्माण का कार्य एक सप्ताह में शुरू होगा। इसके बाद विद्यालय परिसर में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला सहित अन्य सामान भी लगेंगे। पूरे परिसर में पौधरोपण कर विद्यालय को हरा भरा किया जाएगा। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी धनपत यादव, मिथिलेश सिंह, सुनील सिंह, अरविंद कुमार सिंह, रेनू देवी, बंटी तिवारी, श्रवण गुप्ता, संतोष वर्मा, नारायण दास चौरसिया, अजय राय, बृजेश त्रिपाठी, सरदार हरजीत सिंह, अनिल कुमार, जयप्रकाश गुप्ता, शशिशेखर उपाध्याय एवं मनोज आदि उपस्थित थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरनो में गुरुवार को खंड शिक्षाधिकारी अविनाश कुमार ने दो सौ छात्र-छात्राओं को दो सेट ड्रेस वितरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक जल्द से जल्द बच्चों को ड्रेस वितरित करना सुनिश्चित करें। 15 जुलाई से पहले विद्यालय में ड्रेस बंट जाना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रामजी विश्वकर्मा, प्रमोद तिवारी, वीरेंद्र यादव, शबीउल हसन, सुषमा यादव, पुष्पा ठाकुर, प्रीति त्रिपाठी, सरिता देवी आदि उपस्थित थे।