फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर शौचालय की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक के दरौली ग्राम पंचायत में बुधवार को ग्रामीणों की शिकायत पर शौचालय की जांच की गई। तीन महीने पहले 60 स्वच्छ शौचालय की प्रथम किस्त की धनराशि तीन लाख 60 हजार खाते में प्राप्त हुई थी लेकिन आज तक शौचालय नहीं बनाया गया। नामित जांच अधिकारी खंड विकास अधिकारी नान्हूराम ने बताया कि तीन महीने पहले 60 शौचालय के लिए जो धनराशि प्राप्त हुई थी। जांच में पाया गया कि आज तक केवल तीन शौचालय के लिए गड्ढा बना हुआ है। शेष शौचालय के गड्ढे की खुदाई की गई थी। गड्ढे के स्थान पर तीन नंबर की ईंट गिराई गई है। बीडीओ नान्हू राम ने ग्राम पंचायत अधिकारी क्रांतिलाल भूषण एवं ग्राम प्रधान कोमल कुशवाहा को निर्देशित किया कि शौचालय में तीन नंबर की ईंट का प्रयोग न करें। अन्यथा इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करा दी जाएगी। ईंट की रिकवरी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें