दिलदारनगर (गाजीपुर)। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के फूली गांव में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर युवा छात्र नेता अभिषेक यादव ने गांव का भ्रमण कर पार्टी की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया। इसके बाद ग्राम प्रधान आरती यादव के आवास पर बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग के साथ आगामी चुनाव में लग जाने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने सपा नेता अभिषेक यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अभिषेक यादव ने कहा कि सत्ता मद में चूर भाजपा सरकार के दिन लद चुके है। इसका परिणाम भाजपा को कैराना और नूरपुर में हुए उपचुनाव में हार से मिल गया है। देश कट्टरता और संप्रदायिकता से नहीं, अमन-चैन से चलेगा। समाजवादी देश है, समाजवादी रास्ते पर ही चलेगा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जो गठबंधन हुआ, वह स्वाभाविक है। पार्टियों का गठबंधन 2019 के चुनाव में भाजपा के ताबूत में अंतिम कील ठोकेगा। कहा कि भाजपा सरकार आम की नहीं, पूंजीपतियों की सरकार है। इस अवसर पर विकास यादव बीएचयू छात्र नेता, छात्र नेता रिशु यादव, बेचन यादव, राजकुमार, शमशाद राईन, कृष्णनंनद, आतिफ, ओमकार, संदीप, नीतीश, तौसीफ, महेंद्र, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।