दिलदारनगर(गाजीपुर)। कमसार फाउंडेशन दिलदारनगर के सौजन्य से स्वास्थ्य मेले का आयोजन न्यू शाह फैज स्कूल में शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर स्वास्थ्य मेले की शुरुआत की। इस अवसर पर मेले में 734 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार तथा दवा का वितरण किया गया।
मेला में 146 लोगों की नि:शुल्क रक्त जांच की गई। मेले में वाराणसी के पॉपुलर हॉस्पिटल, मैक्सवेल हॉस्पिटल, गैलेक्सी हॉस्पिटल, ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल, आभा हॉस्पिटल तथा मुगलसराय के मदीना हॉस्पिटल के चिकित्सकों तथा अन्य डाक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम में कमसार फाउंडेशन के प्रबंधक एहतेशाम खान, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अकबर खां, समाज सेवक कुंअर नसीम रजा खान, अंशू जायसवाल, मन्नू सिंह, रणजीत यादव आदि ने सहयोग प्रदान किया।