फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शनिवार को कारागार में निरूद्ध बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव द्वारा किया गया है। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में दस विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं सहयोगी टीम द्वारा बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ नि:शुल्क उपचार किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया गया कि बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला जेल में नियमित रूप से चिकित्सक उपस्थित रहते है, जो प्रतिदिन आवश्यक जांच कर बंदियों को परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराते है। कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार प्रतिमाह चिकित्सकों की एक टीम बंदियों के स्वास्थ परीक्षण करता है। आयोजित मेडिकल परीक्षण शिविर को मेगा शिविर बताते हुए कहा कि यह चिकित्सकीय परीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजित किया गया है। इस अवसर पर सचिव/मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने कहा कि शिविर के माध्यम से बंदियों के शारीरिक परीक्षण के साथ विशेष शारीरिक जांच जैसे चर्मरोग, हृदय रोग, अस्थि रोग, पेट से संबंधी रोग, ऑख, नाक, गला संबंधी रोग की जांच हुई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सत्यजीत पाठक द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समस्त चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं जेल प्राधिकारियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें