फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास मार्ग क्षतिग्रस्त, लोगों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अंधऊ बाईपास मार्ग खासकर बड़ीबाग कालोनी के पास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढ़े हो गए हैं। नालियां जाम होने से बाहर बहने वाला पानी सड़क पर मौजूद गड्ढों में एकत्र हो रहा है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। होमगार्ड कार्यालय नाली के पानी से घिरा हुआ है। बावजूद संबंधित विभाग समस्या का समाधान करने को लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

अंधऊ बाईपास मार्ग पर चौबीसों घंटे आवागमन का दबाव बना रहता है। बड़ीबाग कालोनी के पास नाला-नाली जाम होने से इसका पानी सड़क पर बह रहा था। इस वजह से काफी दूर तक सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। गड्ढों में भरे पानी की वजह से आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। वाहन भी पलट जा रहे थे। इस समस्या को लेकर मुहल्ला निवासी समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी कुछ माह पहले छोटे-छोटे बच्चों के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया था। संबंधित विभाग गड्ढों में गिट्टी डलवाकर मिट्टी से पाटा। नगरपालिका ने नाला और नालियों की सफाई, जिससे पानी लगने की समस्या समाप्त हो गई थी। गिट्टी पर पिच न डालने की वजह से सड़क पुन: क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह गड्ढा हो गया है। नालियों के जाम होने से फिर से सड़क पर पानी फैल रहा है। होमगार्ड कार्यालय पिछले कई दिनों से नाली की पानी से पूरी तरह से घिर हुआ है। सड़क पर भी पानी फैला हुआ है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष गहराता जा रहा है। कालोनीवासियों में संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क की दुरुस्त कराने की मांग की है, जिससे आवागमन करने वालों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें