फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी पर नहीं लग पा रहा विराम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर/गहमर (गाजीपुर)। पूर्व मध्य रेलवे के पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर गुजरने वाली अप एवं डाउन की ट्रेनें काफी विलंब से चल रही हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्हें विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों की घंटों इंतजारी करनी पड़ रही है। बावजूद यात्रियों की समस्या से रेल प्रशासन मुखातिब नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के पटना-मुगलसराय रेलखंड के दिलदारनगर जंक्शन से होकर गुजरने वाली अप एवं डाउन की कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही है। इसमें रविवार को भी अप में गरीब रथ 22 घंटे की देरी से, सीमांचल एक्सप्रेस 9 घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे, 13005 पंजाब मेल निरस्त, 12333 विभूति एक्सप्रेस तीन घंटे, 13413 फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से चल रही है। इसके अलावा मगध एक्सप्रेस चार घंटे, कुर्ला पटना एक्सप्रेस 4 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटा, डाउन में अमृसर मेल 26 घंटा, दिल्ली-सियालदह 7 घंटे, ब्रम्हपुत्र 2 घंटे, मगध एवं हरिद्वार एक्सप्रेस, फरक्का 3 घंटे विलंब से स्थानीय स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण विभिन्न स्टेशनों पर प्रतीक्षा में बैठे यात्रियों की भी फजीहत हुई। गहमर स्टेशन से शनिवार को डाउन की 13006 डाउन पंजाब मेल अपने निर्धारित समय से 24 घंटे की देरी से चलकर दूसरे दिन रात आठ बजे पास पहुंची। इस ट्रेन के यात्रियों को 24 घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ी। पंजाब मेल भी विलंब से रही। यह स्थिति आए दिन हो रही है। लेकिन रेल प्रशासन की ओर से ट्रेनों का कंट्रोलिंग सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर आए दिन ट्रेनें विलंब से चल रही है। ऐसे में कई यात्रियों की रेल यात्राएं भी खराब हो रही है। स्थिति यह है कि कभी कभार ट्रेनें स्टेशन से कब गुजर जा रही हैं उसका भी कोई ठिकाना नहीं है। ऊपर से रेलवे टिकट का पैसा भी रिफंड नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें