फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाभिमान संगठन ने की साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा (गाजीपुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नागा बाबा धाम सीतापट्टी में तीन दिवसीय मेला के समाप्त होने के बाद सोमवार को मेला स्थल तथा तालाब के आसपास फैली गंदगी की स्वाभिमान संगठन के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई की। साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

गत दिनों सीतापट्टी स्थित नागा बाबा के धाम पर तीन दिवसीय मेला लगा था। वहां की गंदगी को देखते हुए दर्जनों कार्यकर्ता झाडू़ू-फावड़ा लेकर धाम परिसर में पहुंचे साफ-सफाई के कार्य में जुट गए। संगठन के महामंत्री राजेश मिश्रा ने लोगों को जागरूक किया। संगठन के प्रभार मंत्री सीताराम दुबे ने बताया कि स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ता तीन दिनों तक मेले में घूम-घूमकर दूकानदारों को कूड़ेदान के प्रयोग के लिए प्रेरित करते रहे। इस दौरान संगठन घीरेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, सोनू महासचिव, उपाध्यक्ष अमित सिंह, रितुराज सिंह, शशिभूषण सिंह, विवेक मिश्रा, पंचदेव सिंह, काजू सिंह, पिंटू सिंह, सुरेंद्र मोहन, योगेश सिंह, अधिवक्ता वीरेश सिंह, राजन सिंह, दीपू सिंह, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, अरुण सिंह, अमितेश मिश्रा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें