फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याकुमारी से निकली यात्रा गाजीपुर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बचपन बचाओ-भारत बचाओ के तहत 11 सितंबर को कन्याकुमारी से निकली यात्रा 22 राज्यों से होते हुए बुधवार की देर शाम महुआबाग स्थित आदर्श इंटर कॉलेज पहुंची। यात्रा का शुभारंभ नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा किया गया है। यात्रा में आई नोबेल पुरस्कार विजेता की प्रतिनिधि संपूूर्णा बेहुरा ने बाल यौन हिंसा की समस्या, बाल मजदूरी की समस्या, बाल शोषण आदि समस्या पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

कहा कि सरकार को इस समस्याओं का तत्काल निराकरण करना चाहिए। यात्रा के क्रम विभिन्न प्रांतों से आए सदस्यों ने भी यात्रा के बारे में विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने प्रतिनिधि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अपनी रचित पुस्तक भेंट की। इसके बाद यात्रा अगले जनपद के लिए बढ़ गई। इस मौके पर पीजी कॉलेज के चीफ प्राक्टर बालेश्वर सिंह, डॉ. श्रीकांत पांडेय, डॉ. धर्मनारायण मिश्रा, डॉ. समर बहादुर सिंह, शिवानंद सिंह, कौशलेंद्र सिंह, रमाशंकर सिंह यादव, निर्मला सिंह, मंजू सिंह, रागिनी सिंह, संजीव सिंह, हेमंत श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, संजय राय, चंद्रदेव राय आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. संजय कुमार पांडेय और आभार पूर्व प्राचार्य डा. अनिल कुमार सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें