फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी सरकारें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बसपा विधानसभा मुहम्मदाबाद के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को अंसारिया बालिका इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इसमें मंडल स्तर पर होने वाली कांशीराम की पुण्यतिथि में भाग लेने एवं निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों की जीत के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सिबगतुल्ला अंसारी ने कहा कि प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी की सरकार जनता के उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांशीराम की मंडल स्तर पर मनाई जाने वाली 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नौ अक्तूबर को वाराणसी के सारनाथ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। जिलाध्यक्ष रामप्रकाश उर्फ गुड्डू ने कहा कि जनता को भ्रमित एवं झूठ बोलकर भाजपा ने केंद्र एवं प्रदेश में सत्ता हासिल किया है। मोदी एवं योगी सरकार से किसान, व्यापारी, नवजवान सभी परेशान हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जिला प्रभारी रितेश राम ने कहा कि पार्टी आगामी निकाय चुनाव में जनपद की सभी शहरी निकायों में जीत हासिल करेगी। इसके लिए कार्यकर्ता आज से ही तैयारियों में जुट जाए। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर विनोद राम बागडी, ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, विरेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, फेंकू सिंह यादव, प्रताप यादव, सरोज राम, बलिराम पटेल, पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद, गामा राम, मु. जफर खां चंदा के अलावा बसपा के ब्लाक एवं नगर ईकाइ के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासद एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता जयगोविंद राय एवं संचालन संजय सिद्धार्थ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें