फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट की वजह से दो घंटा गुल रही शहर की की बती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कभी इमरजेंसी कटौती तो कभी फाल्ट की वजह से शहरवासियों को घंटों तक बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। चार दिनों से लगातार रात में दो घंटे की इमरजेंसी रोस्टरिंग हो रही थी। सोमवार को रोस्टरिंग नहीं हुई, लेकिन प्रकाशनगर उपकेंद्र पर केबल में फाल्ट की वजह से दो घंटा तक आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। गर्मी में उलझन के बीच लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से रात में कभी 9 से 11 तो कभी 10 से 12 बजे तक इमरजेंसी कटौती का जा रही है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। सोमवार को भी शाम ढलते ही लोगों को इस बात की चिंता सताने लगी कि अब-तब इमरजेंसी कटौती होगी। इसी बीच रात करीब नौ बजे इमरजेंसी कटौती तो नहीं, लेकिन प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर केबिल में फाल्ट होने की वजह से सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे आधा शहर अंधेरे में डूब गया। लोग इस बात से परेशान हो गए कि लगता है कि आज भी दो घंटे की इमरजेंसी कटौती हो गई। गर्मी से परेशान लोग मकानों की छतों और बाहर निकलकर बिजली आने का इंतजार करने लगे। जिन लोगों के पास विद्युत उपकेंद्र और अधिकारियों का मोबाइल नंबर था, वह बिजली के बारे में पता लगाने में जुट गए। जिन लोगों को यह जानकारी हुई कि रौजा और पीरनगर क्षेत्र की बत्ती आ रही है, ऐसे लोग यह सोचने लगे कि आखिरकार आज सिर्फ प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित फीडर की ही आपूर्ति क्यों बंद है। कई लोग विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे तो उन्हें मालूम हुआ कि फाल्ट की वजह से बत्ती गुल है। रात में 11 बजे सप्लाई शुरु होने पर लोगों ने राहत की सास ली। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ अरविंद ने बताया कि रात में फाल्ट की वजह से दो घंटा सप्लाई बंद थी।
प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र में रात करीब नौ बजे लालदरवाजा फीडर के केबिल में फाल्ट हो गया। इसे दुरुस्त करने के लिए सभी फीडरों का सप्लाई बंद करनी पड़ी। फाल्ट को ठीक कर दो घंटा बाद रात में 11 बजे सभी फीडरों की सप्लाई सुचारू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिवम राय, नगर एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें