फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित तीन अध्यापकों का वेतन रोकने करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर । जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने शुक्रवार को बाराचवर विकासखंड के कई परिषदीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित तीन अध्यापकों का वेतन रोकने करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पिहुली के निरीक्षण के समय एक अध्यापिका बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। उनका उक्त तिथि का वेतन बाधित करने का आदेश दिया गया। विद्यालय में सुबह 9.20 बजे तक छात्रों की उपस्थिति नहीं ली गई थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी अध्यापकों से कड़ी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी। पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय भरौली आला के सहायक अध्यापक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए जिनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। बीएसए ने बताया कि विद्यालय में बच्चों का शैक्षिक स्तर निम्न स्तर का तथा छात्रों की उपस्थिति भी कम पाई गई। उन्होंने विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के सभी अध्यापकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने, छात्र नामांकन में वृद्धि, विद्यालयों में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए उनके अभिभावकों से संपर्क करने तथा मध्यान्ह भोजन गुणवत्तायुक्त मीनू के अनुसार बनवाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें