फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सघन दस्त नियंत्रण पखवारा आठ जुलाई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला स्वास्थ्य समिति, जिला टास्क फोर्स, सघन पल्स पोलियो अभियान, सघन दस्त नियंत्रण पखवारा की बैठक राइफल क्लब सभागार में हुई। इस अवसर पर बाल्यावस्था में दस्त के दौरान ओआरएस एवं जिंक के उपयोग के प्रति जागरूकता पर बल देते हुए डायरिया की पहचान की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि सघन दस्त नियंत्रण पखवारा 26 जून से आठ जुलाई तक मनाया जाएगा। इसमें पांच वर्ष तक के बच्चों को चिह्नित कर ओआरएस एवं जिंक का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में पोषण मिशन के अंतर्गत जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए ग्रामों का भ्रमण न किए जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने गोद लिए ग्रामों का भ्रमण अवश्य करें। फोटोग्राफ के साथ अपनी उपस्थिति स्पष्ट करें। हर महीने की 10 तारीख तक फीडिंग अवश्य करा दें। मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने निर्देश दिया कि आशाओं की ओर से किए गए कार्यों का अपडेशन अवश्य करा लें। सभी एमओवाईसी सुपर विजन मानिटरिंग करेंगे। सभी एमओवाईसी अपनी डेली डायरी अवश्य भरें। कभी भी चेक किया जा सकता है। मिशन इंद्रधनुष में ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जाए, जिनको कोई टीका न लगा हो। टीकाकरण की समीक्षा में मनिहारी एवं बाराचवर की स्थिति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में गर्भवती महिलाओं को आशा एवं एएनएम द्वारा जांच के उपरांत उनके घर एक स्टीकर चस्पा करने को कहा गया, जिससे यह पता चले कि पिछली जांच किस तारीख में की गई थी। जिसकी शुरूआत सैदपुर एवं करंडा से प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। जननी सुरक्षा योजना में पिछली वर्ष की अपेक्षा प्रगति ठीक रही, इसमें ब्लाकवार तुलनात्मक विवरण पर जानकारी ली गई। इसमें जमानियां एवं गोड़उर का कार्य सही पाया गया तथा मोहम्मदाबाद, रेवतीपुर, मिर्जाबाद, स्थिति खराब रही। गर्भवती महिलाओं की जेएसवाई पेमेंट के संबंध में जानकारी लेते हुए रुके हुए पेमेंट को अविलंब भुगतान करने को कहा गया। डिप्टी सीएमओ केके वर्मा के कार्य में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। बैठक के दौरान जिलाधकिारी ने निर्देश दिया कि बैठक से पूर्व वो सभी बिंदुओं पर मॉनिटरिग अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें